विधाता तू हमारा है
Vidhata Tu Hamara Hai
- Bhajan
- Hindi
- Unverified text
This text has not yet been checked against a reliable source. Please verify before using it for ritual or teaching.
विधाता तू हमारा है,तू ही विज्ञान दाता है ।बिना तेरी दया कोई,नहीं आनन्द पाता है ॥तितिक्षा को कसौटी से,जिसे तू जांच लेता है ।उसी विद्याधिकारी को,अविद्या से छुड़ाता है ॥
सताता जो न औरों को,न धोखा आप खाता है ।वही सद्भक्त है तेरा,सदाचारी कहाता है ॥
सदा जो न्याय का प्यारा,प्रजा को दान देता है ।महाराजा ! उसी को तू,बड़ा राजा बनाता है ॥
तजे जो धर्म को,धारा कुकर्मों को बहाता है ।न ऐसे नीच पापी को,कभी ऊंचा चढ़ाता है ॥
स्वयंभू शंकरानन्दी तुझे जो जान लेता है ।वही कैवल्य सत्ता की महत्ता में समाता है ॥
About this text
- Language
- Hindi
- Reference
- Text supplied by the site owner on 2026-11-04. Original source not yet recorded.
- Status
- Unverified text
- Also written
- Vidhata Tu Hamara Hai Prarthana · Vidhaata Tu Hamaara Hai
Found a mistake? Tell us and we will check it against the source.