वह शक्ति हमें दो दयानिधे
Wah Shakti Hamain Do Daya Nidhe
- Bhajan
- Hindi
- Unverified text
This text has not yet been checked against a reliable source. Please verify before using it for ritual or teaching.
वह शक्ति हमें दो दयानिधे,कर्त्तव्य मार्ग पर डट जावें।पर-सेवा पर-उपकार में हम,जग(निज)-जीवन सफल बना जावें॥॥ वह शक्ति हमें दो दयानिधे...॥
हम दीन-दुखी निबलों-विकलों के,सेवक बन संताप हरें।जो हैं अटके, भूले-भटके,उनको तारें खुद तर जावें॥॥ वह शक्ति हमें दो दयानिधे...॥
छल, दंभ-द्वेष, पाखंड-झूठ,अन्याय से निशिदिन दूर रहें।जीवन हो शुद्ध सरल अपना,शुचि प्रेम-सुधा रस बरसावें॥॥ वह शक्ति हमें दो दयानिधे...॥
निज आन-बान, मर्यादा का,प्रभु ध्यान रहे अभिमान रहे।जिस देश-जाति* में जन्म लिया,बलिदान उसी पर हो जावें॥॥ वह शक्ति हमें दो दयानिधे...॥
About this text
- Language
- Hindi
- Reference
- Text supplied by the site owner on 2026-11-04. Original source not yet recorded.
- Status
- Unverified text
- Also written
- Vah Shakti Hamen Do Dayanidhe · Woh Shakti Hame Do Dayanidhe · Wah Shakti Hame Do Daya Nidhe
Found a mistake? Tell us and we will check it against the source.